Ranchi: रांची के लालपुर इलाके में हत्या के विरोध में शव लेकर सड़क पर आक्रोशित लोगो ने प्रदर्शन किया. बीती रात लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में मधेशर सिंह नामक व्यक्ति की हत्या के विरोध में यातायात पूरी तरह ठप कर दिया. आक्रोशित लोगों ने आरोपितों  की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया. लोगो का कहना था सभी दोषियों को जबतक गिरफ्तार नही कर लिया जाता. आंदोलन जारी रहेगा. आक्रोशित लोगो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस अब तक दो आरोपितों को ही गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपित अभी भी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा. बाद में किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया.

बता दे कि रविवार की रात पड़ोसियों के विवाद को खत्म करने के लिए मधेशर सिंह मौके पर गया था. इसी दौरान हत्या कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed