आईपीएस कार्तिकेय शर्मा

Patna: नीतीश सरकार ने शनिवार को पुलिस महकमे में फेरबदल हुए पटना एसएसपी समेत 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को हटाकर 2014 बैच के आईपीस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा को पटना का नया एसएसपी बना दिया है. कार्तिकेय शर्मा इससे पहले पूर्णिया जिले के एसपी थे. करीब छः महीने के कार्यकाल के लिए एसएसपी रहे अवकाश कुमार को बीएमपी-1 का समादेष्टा बनाया गया है. चर्चा है कि आये दिन राजधानी में फायरिंग, हत्या समेत अन्य वारदात के चलते यह फैसला लिया गया. पटना पूर्वी के सिटी एसपी के रामदास को राजगीर बिहार पुलिस अकादमी का सहायक निदेशक सह एसपी, मध्य सिटी एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया का नया एसपी, पश्चिमी सिटी एसपी सरथ आर एस को सुपौल का एसपी बनाया गया है.
इसके विनीत कुमार को जहानाबाद का एसपी, अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर एसपी, सीआईडी के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को पटना एसपी (लॉ एंड ऑर्डर), समस्तीपुर के एसपी अशोक कुमार मिश्रा को विशेष शाखा का एसपी, शुश्री दिक्षा को पटना मध्य का सिटी एसपी, आरा सदर एक के एसडीपीओ परिचय कुमार को पटना पूर्वी का सिटी एसपी, दानापुर एसडीपीओ एक भानु प्रताप सिंह को पटना पश्चिम के सिटी एसपी, डेहरी एक के एसडीपीओ कोटा किरण कुमार को सिटी एसपी मुजफ्फपुर, और सुपौल के एसपी शैशव यादव को एआईजी (आधुनिकीकरण), पटना तबादला किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed