Patna: लंबे समय से फरार चल रहे पटना पुलिस का मोस्टवांटेड अपराधी दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम के रहने वाले दुर्गेश मिश्रा करीब 12 साल फरार चल रहा था. बेऊर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद से फऱार चल रहे आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित पुलिस से बचने के लिए पिछले कई सालों से कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर इलाके में छिपकर एक किराए के मकान में रह रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एसटीएफ से सूचना मिला कि एक कुख्यात वांछित अपने क्षेत्र में आने वाला है. सूचना पर कोतवाली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर पटना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी किया. छापामारी के क्रम में कुख्यात वांछित दुर्गेश कुमार मिश्रा उर्फ गोलू पंडित को गिरफ्तार किया गया. दुर्गेश मिश्रा पर हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *