Patna: राजधानी पटना में बुधवार देर संध्या जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में भाई-बहन हत्याकांड का पुलिस उद्भेदन कर लिया है. प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में प्रेमी शुभम कुमार उर्फ़ सन्नी कुमार और उसका सहयोगी रौशन कुमार का नाम शामिल है. दोनो फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के फुलिया टोला का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर किरोसिन तेल का बोतल और तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी ने बताया कि आरोपी प्रेमी पूर्व से परिचित था. दोनो के बीच कुछ दिन से बातचीत बंद था. वही युवक को शक था कि किसी अन्य लड़के से उसकी प्रेमिका बात करती है. घटना को अंजाम देने के लिए पूर्व से ही योजना बनाया था. घटना के दिन पूर्व की योजना को अंजाम देने के लिए अपने घर से निकलकर बड़ी खगौल जा कर किरोसिन तेल एक दुकान से खरीदा. इसके बाद आरोपी घर पहुंचा तो लड़की गेट खोली थी. आरोपी सो रहे उसके भाई अंश का ईटा मारकर हत्या कर दिया. इसके बाद अंजली का गला दबाकर हत्या कर दिया. घटना के बाद आरोपी केरोसिन तेल छिड़क आग लगा दिया ताकि किसी को शक न हो.
दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी
31 जुलाई की संध्या में जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां स्थित एक घर में भाई-बहन की हत्या के बाद घर मे आग लगा दिया. घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अंजली और अंश के रूप में कई गई है. बच्चे की मां शोभा देवी एम्स में गार्ड है. दोनों स्कूल से आकर घर में सो रहे थे उसी वक्त वारदात को अंजाम दिया गया. आसपास के लोगो ने धुवां देखकर पुलिस और बच्चे के पिता को सूचना दिया. इस संदर्भ में जानीपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध (कांड संख्या-1239/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फुलवारीशरीफ एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान पर 24 घंटे के अन्दर मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
