Patna: आज रात से पटना का जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल इतिहास बन जाएगा. आज रात से पुराना टर्मिनल बंद हो जाएगा और नया टर्मिनल पूरी तरह से काम करने लगेगा. कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने अधिकारियों के साथ नए टर्मिनल का निरीक्षण किया. और इसे सोमवार की आधी रात के बाद से शुरू करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही पुराना टर्मिनल पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे नए टर्मिनल पर पहली विमान इंडिगो की लैंड करेगी. यह विमान बैंगलोर से आएगी. इस मौके पर मौजूद शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *