Ranchi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय से रांची, रांची से पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये, यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03640/03639 पंडित दीनदयाल उपाध्याय – रांची – पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. ट्रेन संख्या 03640 पंडित दीनदयाल उपाध्याय – रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 3 मार्च को केवल एक ट्रिप पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान करेगी.
इस ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान 16:00 बजे, सासाराम आगमन 17:18 बजे प्रस्थान 17:20 बजे, गया आगमन 19:40 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, कोडरमा आगमन 21:15 बजे प्रस्थान 21:17 बजे, गोमो आगमन 23:10 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:17 बजे एवं रांची आगमन 04:00 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 03639 रांची – पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षा स्पेशल ट्रेन 4 मार्च को केवल एक ट्रिप रांची से प्रस्थान करेगी.
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 21:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 23:35 बजे प्रस्थान 23:37 बजे, गोमो आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, कोडरमा आगमन 02:38 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, गया आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे, सासाराम आगमन 06:03 बजे प्रस्थान 06:05 बजे एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 08:00 बजे होगा.
इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 20 कोच होंगा.
