Ranchi: हजारीबाग में पीएम आवास योजना के तहत भुगतान के लिए रिश्वत लेते पंचायत सचिव को एसीबी की ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पंचायत सचिव प्रभु नारायण सिंह को 2500 रुपये लेते हजारीबाग एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है.

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार मो० अलीजान अंसारी ने हजारीबाग एसीबी से लिखित शिकायत किया था. जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है. इनके साथ आवास स्वीकृत अन्य लाभूको को प्रथम किस्त का भुगतान हो चुका है परन्तु इन्हें एक भी किस्त का भुगतान नही हुआ है. प्रथम किस्त का भुगतान करने के लिए जब पंचायत सचिव प्रभु नारायण सिंह से मिले तो 10,000 रू० रिश्वत की मांग की गयी. तथा पंचायत सचिव बोला कि जबतक पैसा नही दोगे तबतक प्रथम किस्त का भुगतान नही होगा. आवेदन का जब सत्यापन किया गया, तो 5000 रूपया रिश्वत माँगे जाने की पुष्टि की गई. वादी द्वारा 2500 रू0 करके दो किस्त में पैसा देने का बात आरोपी के साथ तय हुआ. परिवादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर हजारीबाग एसीबी थाना (कांड सं0-14/25) में मामला दर्ज किया गया. मंगलवार को एसीबी की टीम हजारीबाग जिले के डाडी प्रखंड स्थित हुवाग पंचायत सचिव प्रभु नारायण सिंह को वादी मो० अलीजान अंसारी से प्रथम किस्त के रूप में 2500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed