Ranchi: पलामू के हरिहरगंज थाना पुलिस ने जस्मुद्दीन अंसारी उर्फ नावाब हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. चार फीट रास्ते के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया. तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा निवासी आरोपी अब्दुल रमजान के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कटार, मृतक के खून से सने कपड़े का टुकड़ा और घटना में प्रयुक्त मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. मृतक और आरोपी के बीच आपसी सहमति बनी थी कि घर निर्माण के लिए आठ फीट का रास्ता छोड़ा जाएगा. इसके लिए दोनो चार-चार फीट का रास्ता छोड़ेगे. मो ईरफान अंसारी चार फीट रास्ता छोड़कर घर बनाया, लेकिन जस्मुद्दीन चार फीट छोड़ने के बदले घेर लिया. इसी बात को लेकर विवाद में घटना को अंजाम दिया गया.
हत्या के लिए दी गई थी सुपारी
सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि 27 अक्टूबर को हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतगांवा गांव निवासी जस्मुद्दीन अंसारी उर्फ नावाब की किसी अज्ञात लोगो ने तेज धारदार हथियार से हत्या कर दिया था. इस संबंध में हरिहरगंज थाना (कांड सं०-129/2025) में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम लगातार छापामारी की कार्रवाई करते हुए हरिहरगंज बाजार से आरोपी अब्दुल रमजान को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि इस हत्या कांड में उसके साथ दो अन्य सहयोगी मो० सैफउल्लाह और मो० ईरफान अंसारी है. इरफान अंसारी ने 2.50 लाख की सुपारी दिया था. जिसमें से 50 हजार एडवांस के रुप में दिया गया था.
