Ranchi: पलामू पुलिस ने नीरज चंद्रवंशी पर फायरिंग का खुलासा करते हुए शूटर को गिरफ्तार किया है. नीरज की हत्या की सुपारी प्रिंस मेहता ने दिया था. करीब दो वर्ष पूर्व प्रिंस मेहता की बहन किसी वजह से सुसाईड कर ली थी. प्रिंस महतो को शक था कि नीरज के वजह से ही सुसाईड की है. उसी समय से हत्या के फिराक में था. नीरज की हत्या के लिए 70 हजार में हत्या का सुपारी दिया था. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुअरी निवासी गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाईक, पहने गए कपड़े और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि 1 नवंबर को हैदरनगर थाना क्षेत्र के हैदरनगर हाई स्कूल के सामने एक अज्ञात अपराधी ने नीरज चंद्रवंशी को पीठ में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह हमला प्रिंस मेहता द्वारा सुपारी देकर कराए जाने की बात सामने आई थी. इस संबंध में हैदरनगर थाना (कांड संख्या- 84/25) दर्ज किया गया था. वही हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर आकाश कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह को पकड़कर पूछताछ की गई. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि लोहरपुरा निवासी प्रिंस मेहता द्वारा 70,000 रुपये की सुपारी दिया था. जिसके एवज में 1 नवंबर को हैदरनगर हाई स्कूल के समीप पीछे से पीठ पर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था. आरोपी ने यह भी बताया कि इस घटना में सुमित मेहता की भी संलिप्तता है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चोरी की बाईक, कपड़े तथा मोबाइल बरामद किया गया. आकाश कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से एक मामला हुसैनाबाद थाना में दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed