Ranchi: रेलवे टनल के नजदीक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे पांच अपराधी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी हाल ही में हैदरनगर व मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में लूट की घटना को भी अंजाम दिया था. आरोपी में सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी निरज राम उर्फ नीरज कुमार चंद्रवंशी, हैदरनगर थाना क्षेत्र के मोकहर कला निवासी अंकु कुमार सिंह उर्फ अंकु सिंह, चैनपुर थाना सेमाटाड (शाहपुर) निवासी विशाल चंद्रवंशी, पाटन थाना क्षेत्र के कररकला निवासी सूरज कुमार उर्फ सरोज कुमार और सिकी कला निवासी राजन कुमार पासवान का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर हैदरनगर, मोहम्मदगंज, पाटन, नवाजयपुर थाना के लूट कांड में प्रयुक्त 7.65 एमएम का दो देशी पिस्टल, एक देशी कटटा, तीन गोली, एक मिसफायर गोली एक बाइक, हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित सीएसपी से लूटा गया आईफोन, मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र से लूटा गया बाइक, पाटन थाना क्षेत्र स्थित सीएसपी से लूटा गया 6330 रूपये, 5 मोबाइल और घटना के समय आरोपी के पहने कपड़े एवं चप्पल जूता पुलिस ने बरामद किया है. मंगलवार को पलामू एसपी ने बताया 19 फरवरी को संध्या में हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी ने हैदरनगर थाना क्षेत्र क्षेत्र के बैंक रोड हैदरनगर बाजार से सददाम हुसैन के सीएसपी से एक आईफोन तथा मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कादल के पास एक व्यक्ति से टीवीएस राइडर बाइक लूट ली थी. इस घटना के संबंध में हैदरनगर थाना (कांड सं0-13/2025) एवं मोहम्मदगंज थाना (कांड सं0-19/2025) में मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे टनल के पास छापेमारी कर पांचों अपराधी को पकड़ा गया. पांचों अपराधी किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जमा हुए थे. निरज राम, अंकु कुमार सिंह, विशाल चंद्रवंशी, राजन कुमार पासवान और सुरज कुमार उर्फ सरोज कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है,गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं. चोरी, लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर अपराध शामिल रहा है. इनलोगो पर विभिन्न थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *