Ranchi: पाँच करोड़ की सोना लूट शामिल कुख्यात अपराधी गुर्गे के साथ पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. कई माह से पलामू में हथियार के बल पर राहगीरों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा था. गिरफ्तार अपराधी में डब्लू प्रसाद उर्फ डब्लू कुमार साव, सुशील कुमार यादव उर्फ छोटू यादव, रितेश कुमार पासवान, छोटू कुमार उर्फ बाबा और ओमप्रकाश कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी छत्तरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के निशानदेही पर 3 बाईक 16 मोबाईल 1 ल्यूमिनस बैटरी,1 गैस सिलेंडर, 1 देसी कट्टा और 1 गोली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर की रात करीब 11 बजे आनंद कुमार मेला घूमकर अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान मंदेया ओवर ब्रिज के पास दो बाईक  सवार पाँच अपराधी पिस्टल का भय दिखाकर मोबाइल फोन लूट लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँचों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपी के निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से लूटे गए मोबाइल, बाईक एवं अन्य सामान बरामद किया गया.  पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे कई महीनों से राहगीरों, मोटरसाइकिल सवारों से हथियार के बल पर मोबाइल, बाईक एवं नगद की लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. डब्लू प्रसाद साव का आपराधिक इतिहास अत्यंत गंभीर है. वह वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में राजेश ज्वेलर्स से पाँच करोड़ की सोना लूट की घटना में भी शामिल रहा है. डब्लू प्रसाद के विरुद्ध बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 8 मामले दर्ज है. सुशील कुमार यादव, रितेश कुमार पासवान, छोटू कुमार व ओमप्रकाश कुमार का भी अपराधिक इतिहास रहा है. इन चारो के विरुद्ध 13 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed