Ranchi: पलामू जिले के हैदरनगर थाना पुलिस ने पिस्टल का भय दिखाकर लोगो को डरा धमका रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. हैदरनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के रहने वाले आरोपी विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह कई मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि हैदरनगर थाना क्षेत्र में पूर्व में कई काण्डों में जेल गये अपराधी विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह अपने साथ एक देशी पिस्टल रखे हुये है. तथा पिस्टल का भय दिखाकर लोगो को डरा-धमका रहा है. सूचना पर विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर अलमीरा में छिपाकर रखे गये 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल और 2 गोली जप्त किया गया. इस संबंध में हैदरनगर थाना (कांड सं0-16/2025) में मामला दर्ज किया गया है. विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पलामू जिले के हैदरनगर, उंटारी रोड थाना, गढ़वा जिले के कांडी थाना, बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज है.
