Ranchi: पलामू के डबरा जंगल में पच्चू मोची हत्याकांड का खुलासा करते हुए लेस्लीगंज थाना पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गोतिया ने बेटे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. गिरफ्तार आरोपी में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह तेनार निवासी मृतक का पुत्र बबलू मोची, धनंजय रविदास, मनातू थाना क्षेत्र के गवही निवासी सतेन्द्र कुमार और लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के थाई निवासी मुनेश्वर कुमार रवि का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुचना मिली कि ग्राम नावाडीह तेनार के निवासी पच्चु मोची का शव डबरा जंगल में पड़ा हुआ है. सूचना लेस्लीगंज थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँची, जहाँ मृतक पच्चु मोची की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या कर दिया गया था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजनों के आवेदन देने में आनाकानी किए जाने के कारण, चौकीदार रविन्द्र पासवान के लिखित आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना (कांड संख्या–181/25) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि लगभग तीन माह पूर्व मृतक पच्चु मोची के 4,500 रुपया गुम हो गया था. जिसके बाद उसने अपने घर का देवत्ता कबाड़ कर फेंक दिया था. इसी अवधि में उसके गोतिया धनंजय रविदास के घर में उसकी माता एवं भाई की मृत्यु हो गई. तथा मृतक के बेटों के बच्चे भी अक्सर बीमार रहता था. इस सबका कारण मृतक को मानते हुए आरोपी ओझा-गुणी (भगत) मानकर दोषी मानता था. इसी रंजिश में धनंजय रविदास एवं बब्लू मोची ने मिलकर मृतक की हत्या की साजिश रची. साजिश के तहत 20 दिसंबर को बबलू मोची फोन-पे के माध्यम से धनंजय रविदास को 7,000 रुपया भेजा. 21 दिसंबर को धनंजय रविदास ने अपने साला सतेन्द्र मोची के बताने पर प्रज्ञा केन्द्र में 10,000/- भेजा. इसके बाद सतेन्द्र मोची अपने साला मुनेश्वर कुमार रवि के निर्देश पर अनिल मोची के खाते में 9,000 भेजा. इसके बाद मुनेश्वर कुमार रवि, अनिल मोची एवं एक अन्य सहयोगी लातेहार के हेरहंज से बाईक से धनंजय रविदास के घर आया. एवं रात भर रुका. 22 दिसंबर को धनंजय रविदास के बताने पर आरोपी चाकू से पच्चु मोची की हत्या कर दिया. हत्या के बाद अपने घर लौट गया. हत्या की सूचना सतेन्द्र मोची एवं धनंजय रविदास को दी गई. मुनेश्वर कुमार रवि के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया. अन्य फरार आऱोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
