Ranchi: फर्जी दस्तावेज पर जमीन कर करोड़ो की ठगी करने वाले अरबन लेडर बिल्डर का मालिक को जमशेदपुर के आजादनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी बिल्डर विदेश भागने की तैयारी में था. आरोपी बिल्डर नसीम शेख मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर सहारा सिटी रोड नं-15 स्थित फ्लैट नं0-530 सिग्मा का रहने वाला है. आरोपी के पास से YES Bank का Venture VISA infinite business Card, Indusland bank का Titanium debit card, मानगो नोटिफाई एरिया कमिटी, जमशेदपुर का परवेज अख्तर के नाम से रशीद, BOI का Platinum RuPay Debit Card, टाटा मोटर्स का टेम्पराँरी कार्ड और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर थाना क्षेत्र के निवासी आईसा परवीन के आवेदन के आधार पर आजादनगर थाना (कांड संख्या-46/2025) में मामला दर्ज किया गया था. जिसमें अरबन लेडर बिल्डर के मालिक नसीम शेख व अन्य के द्वारा एकमत होकर धोखाधड़ी कर पैसे का गबन करने के आरोप लगाया गया था. अब तक के अनुसंधान में पुलिस को पता चला है कि नसीम शेख अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर अलग अलग कई लोगों से जमीन और फ्लैट देने के नाम पर करीब एक करोड़ रूपये तक का गबन कर लिया है. इसके लिए इन्होनें जाली दस्तावेज तैयार कर लोगों से जमीन की रजिस्ट्री करवाई है. और सभी पैसा प्राप्त होने पर अपने अन्य सहयोगी के साथ फरार हो गया था. नसीम शेख जगह बदल बदल कर छुपकर रह रहा था. आसूचना प्राप्त हुई कि यह देश छोड़ने की योजना बना रहा है. सूचना पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम विभिन्न संभावित लोकेशनों पर कई दिनों से छापामारी कर रही थी. इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुछ ताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. और बताया कि अपने नाम से पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाया और उसी पावर ऑफ अटॉर्नी दिखाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया और करीब एक करोड़ रूपये का गबन किया है. वादिनी आईसा परवीन का करीब अठ्ठाईस लाख सत्तर हजार रूपया ले रखा है. नसीम शेख का अपराधिक इतिहास रहा है, मानगो थाना में पूर्व से मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed