Ranchi: झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए सरगना समेत 163 लोगो को गिरफ्तार किया है. तमाड़ के रंगमाटी इलाके में स्थित एक अर्द्धनिर्मित भवन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने यह सफलता हासिल किया है. मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है. कुख्यात इंटरस्टेट परीक्षा माफिया के साथ गिरोह के अन्य चार गुर्गा को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर से 08 वाहनों को भी जप्त किया गया है. गिरफ्तार पेपर लीक गैंग का सरगना अतुल वत्स बिहार के जहानाबाद जिले क घोषी थाना क्षेत्र के बंधुगंज का रहने वाला है. पेपर लीक गैंग के उपस्थित सदस्यों के द्वारा इन अभ्यर्थियों को उक्त प्रश्नोत्तर सेट को रटाये जा रहा था. जाँच में ये तथ्य सामने आये कि उक्त गैंग के अलग-अलग ऐजेन्टों के द्वारा इन अभ्यर्थियों को 10-15 लाख प्रति अभ्यर्थी की दर से परीक्षा पास कराने के लिए प्रश्नों एवं इनके उत्तर उपलब्ध कराने के साथ याद कराने के लिए उक्त स्थल पर लाया गया था. उक्त अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाईल फोन, एडमिट कार्ड इत्यादि गैंग के हवाले कर दिया गया था और कुछ अभ्यर्थियों के द्वारा बैंक चेक भी गैंग के सदस्यों के नाम दे दिया गया था. अतुल वत्स राजस्थान क्लर्क भर्ती परीक्षा-2017, नीट परीक्षा पेपर लिक- 2024, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा बिहार-2024, उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा-2024, रिव्यू ऑफिसर/असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश-2024 में शामिल रहा है. रिव्यू ऑफिसर/असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश-2024 लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने भी गिरफ्तार किया था.
8 गाड़ी के साथ 164 आरोपी की गिरफ्तारी
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया क रांची पुलिस को 11 अप्रैल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तमाड़ थाना क्षेत्र के एक अर्द्धनिर्मित भवन में 150 से अधिक जेएसएससी अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है जिनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही है. सूचना पर विशेष छापामारी दल का गठन करते हुए देर रात छापामारी की गयी. छापेमारी में पाया गया कि उक्त अर्द्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था तथा उक्त भवन के पास जैसे ही छापामारी दल पहुँचा, तो वहाँ उपस्थित करीब 150 से अधिक व्यक्ति ईधर-उधर भागने लगा तथा अपने सामग्रियों को फेंकने तथा छिपाने लगा. इनकी संदिग्ध आचरण को देखते हुए छापामारी दल सूझ-बूझ के साथ उपस्थित लोगों को उक्त अर्द्ध निर्मित भवन के दो कमरों में सीमित करते हुए तलाशी की कार्रवाई की गयी. प्राथमिक जाँच एवं पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त स्थल पर 164 व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें इंटरस्टेट सोल्वर गैंग के 05 व्यक्ति तथा 159 जेएसएससी झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के अभ्यर्थी (07 महिला अभ्यर्थी सहित) उपस्थित थे. उक्त स्थल पर प्रिन्टर, प्रश्न-उत्तर के तैयार किये गये सेट, फटे हुए एडमिट कार्ड, संदिग्ध मोबाईल फोन एवं बैंक चेक मिले है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जेएसएससी के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए समन्वय स्थापित किया गया. इस संदर्भ में तमाड़ थाना (कांड संख्या-21/26) में मामला दर्ज किया गया है. 164 आरोप को गिरफ्तार किया गया. अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए गहन छापामारी की जा रही है.
