Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में शराब को लेकर हुए विवाद में हत्या के बाद हिंसक झड़प मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 5 महिला समेत एक दर्जन से अधिक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही घटना में शामिल मुख्य आरोपी शत्रुधन राय की रेलवे विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्मित राजु भोजनालय को पुलिस ध्वस्त कर दिया है. गिरफ्तार आरोपी में नामकुम थाना क्षेत्र के खटाल के नजदीक रहने वाले अनिल यादव, कृष कुमार, रितेश कुमार, विशाल कुमार यादव, रोहित कुमार, रोहन कुमार, सुनील राय, दीपक कुमार, रंजीत यादव, मीना देवी, राधा कुमारी, पूनम देवी, खुशी कुमारी, ममता देवी और बिहार के पटना जिले के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी निवासी सुमीत कुमार का नाम शामिल है. पुलिस के अनुसार 15 मार्च को नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार बस्ती में हुई पत्थरबाजी व मारपीट की हिसंक घटना के संदर्भ में नामकुम थाना (काण्ड सं0-110/25) मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. मारपीट की इस घटना में जख्मी सोनु मुण्डा की ईलाज के क्रम में मृत्यू हो गई. वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने मुख्यालय डीएसपी-1 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान व छापामारी के क्रम में नामजद आरोपियों के अतिरिक्त घटना में शामिल 5 महिला समेत 15 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. घटना में शामिल सभी नामजद एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है. कई छापामारी टीम गठित कर सघन छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed