Patna: सीतामढ़ी में फुलसरास थाना पुलिस ने विपिन कुमार हत्या का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. लूटपाट के दौरान बट से मारने के क्रम में गोली चलने से विपिन कुमार की मौत हुई थी. गिरफ्तार अपराधी में शिवशंकर यादव, दुर्गेश कुमार और टुनटुन उर्फ सूर्या कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी फुलपरास थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से 1 देशी कट्टा, 2 खोखा और बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को शाम करीब 7:30 बजे फुलपरास अनुमंडल अस्पताल से थानाध्यक्ष को सूचना मिला कि इलाज के लिये आए विपिन कुमार के सीने पे गोली लगा है. जिसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है. सूचना के बाद मधुबनी एसपी के आदेश पर फुलपरास एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम को अनुसंधान के दौरान जानकारी मिला कि मृतक विपिन कुमार अपने दो साथी दुर्गेश कुमार एवं शिवशंकर यादव के साथ बाईक से घुम रहा था. दोनो को पूछताछ के लिये थाना लाया गया. पूछ-ताछ में दोनो अलग-अलग बयान दे रहा था. जिसपर पुलिस को संदेह हुआ. इसी क्रम में नितीश कुमार नामक एक युवक थाना पर आकर बताया कि कल शाम में हम बाईक से अपने बहन के यहां बहुअरवा से लौकही थाना क्षेत्र स्थित पिपराही अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में नवटोल सुड़हा के पास पिछे से बाईक सवार तीनो आरोपी आया और गाली देते हुए रोक लिया. और मोबाईल और रूपया हथियार दिखा कर छीनने लगा. छीनने के दौरान कट्टा से मेरे पाखूर पर मारा जिससे फाइरिंग हो गया और गोली इनके शर्ट, गंजी एवं शरीर को छूते हुए छीनतई कर रहे विपिन कुमार को लग गया. इस संबंध में फुलपरास थाना (काण्ड संख्या-442/25) में मामला दर्ज किया गया. दोनो आरोपी से पूछ-ताछ किया गया तो स्वयं का संलिप्तता स्वीकार किया. शिवशंकर यादव के निशानदेही पर नवटोल कब्रिस्तान के बगल के झाड़ी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद हुआ.

गोली चलाते वायरल विडियो के आधार पर पकड़ा गया तीसरा आरोपी

पुलिस को यह भी जानकारी मिला कि जिस हथियार से विपिन कुमार को गोली लगने से मौत हुई है. उस हथियार से गोली चलाते हुए एक टुनटुन उर्फ सुर्या कुमार का सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल किया जा रहा है. वायरल विडियो के आधार पर सूर्या कुमार को पकड़ा गया. इस संबंध में फुलपरास थाना (काण्ड संख्या-446/25) में अलग से मामला दर्ज किया गया. पूछ-ताछ में टुनटुन उर्फ सूर्या कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर को समय करीब 5 बजे संध्या में विपिन कुमार, शिवशंकर यादव एवं दुर्गेश कुमार मेरे पास आया और कट्टा एवं गोली ले गया. साथ में सूर्या कुमार ने यह भी बताया कि यह कट्टा और गोली सचिन यादव मुझे रखने के लिए दिया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed