Ranchi: हथियार के साथ एक आरोपी को पलामू के हुसैनाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिवाबिधा निवासी गिरफ्तार सरजु पासवान उर्फ सरजू राम के निशानदेही पर एक देशी कट्टा पुलिस ने किया है.
मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च को पलामू एसपी के द्वारा हुसैनाबाद थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुआ कि लवकुश पासवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) (@lkpaswan7566) से पलामू पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा अपने हाथ में अवैध देशी कट्टा लिए हुए दिखाई दे रहा है. एसपी ने थाना प्रभारी को आदेश दिया. सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. जाँच के क्रम में हाथ मे हथियार लिये हुए दिखाई देने वाले युवक का पहचान सरजु पासवान उर्फ सरजू राम के रुप में किया गया. जो अपने घर से फरार पाया. देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम कारवाई करते हुए सरजू पासवान के घर मे छापामारी करते हुए घर के कमरा के कोने मे रखे बालू में छिपाकर रखे एक देशी कट्टा को बरामद किया. आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना (कांड सख्या 53/26) में मामला दपर्ज किया गया.
