Ranchi: गोड्डा के महगामा में स्थित कब्रिस्तान के पास 4 किग्रा गांजा के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मुन्नी लाल भगत बिहार के भागलपुर जिले के बाईपास जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नया टोला, बैजानी का रहने वाला है.

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि गोड्‌डा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति भागलपुर की तरफ से महागामा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का बिक्री करने के लिए आनेवाला है. सूचना पर महगामा एसडीपीओ के नेतृत्व में तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम महागामा में अलग-अलग स्थानों पर निगरानी रखने लगी. तभी बताये गये हुलिया के जैसा एक व्यक्ति अपने हाथ में एक थैला लिये हुए पैदल केचुआ चौक से नहर होते हुए हरिणचारा जाने वाली सड़क में जाता हुआ दिखायी दिया, जो कब्रिस्तान के नजदीक जाकर खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इंतजार करने लगा. जिसकी गतिविधि संदिग्ध पाये जाने घेराबन्दी कर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाल रंग के थैला में 1-1 किग्रा का 4 पैकेट गांजा बरामद किया गया. इस संबंध में महागामा थाना (काण्ड सं0-17/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed