Ranchi: बानों मंजिल रोड स्थित कोचिंग सेंटर के पास 3.31 ग्राम ब्राउन शुगर के एक आरोपी को सुखदेवनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी फरीद शाह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना चौक का रहने वाला है. आरोपी के पास से 3.31 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल और 1300 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बानों मंजिल रोड स्थित एमएस कोचिंग सेंटर के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही ह. सूचना पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी टीम बानों मंजिल रोड स्थित एमएस कोचिंग सेंटर के पास से आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते है. और ये अपने दोस्त अफताब अंसारी, मो० अफसर अंसारी एवं इरफान अंसारी उर्फ पुष्पा से खरीद कर लाते हैं. उसके बाद हिन्दपीढ़ी, हरमु मैदान, विधानगर, मधुकम क्षेत्र में घूम घूम कर बेचते है. इस संबंध में सुखदेवनगर थाना (कांड संख्या-394/25) में फरीद शाह, अफताब अंसारी, मो0 अफसर अंसारी एवं इरफान अंसारी उर्फ पुष्पा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
