Patna: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर अररिया का सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में एक आरोपी अररिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मो० सिबगतुल्ला थाना क्षेत्र के लहना का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को सोशल मिडिया कोषांग अररिया के माध्यम से सोशल मिडिया में वायरल हो रहे दो समुदाय के बीच सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली एक आपत्तिजनक पोस्ट मिला. जिसकी जांच का निर्देश वरीय अधिकरी ने दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति मो० सिबगतुल्ला को संबंधित मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में साईबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही सोशल मिडिया फेसबुक अकाउंट को बंद करने के लिए भी कार्रवाई की गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed