Ranchi: रांची आरक्षण केद्र से टिकट कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर रांची आरपीएफ के इंचार्ज के नेतृत्व में आरक्षण केंद्र में ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान किशोरगंज के रहने वाले हीरालाल राम को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पिछले एक वर्ष से अपने निजी आईडी से रेलवे ई-टिकट बुक कर यात्रियों से 100-200 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था. उसके मोबाइल फोन से ई-टिकट 3800 मूल्य के बरामद किए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed