Ranchi: बोकारो के सेक्टर 12 में पति को बंधक बना महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के रिक्सा स्टैण्ड बालू बाजार निवासी विशाल कुमार, डोनपाड़ा दुन्दीबाग बाजार निवासी कृष्णा कुमार, साहिल कुमार और सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के अजय कुमार का नाम शामिल है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम सुचना मिली कि सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ए में एक महिला के साथ अज्ञात अपराधियों ने सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. सुचना पर सेक्टर 12 थाना के पुलिस टीम अविलम्ब घटना स्थल पर पहुंची. जहां पीड़िता से पुछताछ करने पर बताया गया कि चार आरोपी दूंदी बजार से घर छोडनें के नाम पर एक टोटो में बिठाकर मुझे एवं मेरे पति को सेक्टर 12 ए स्थित एक खण्डर नुमा स्कुल में ले गया. जहां मेरे पति को बंधक बनाकर मेरे साथ बारी बारी से जबरदश्ती दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया. पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम त्वरित कारवाई करते हुए घटना में संलिप्त चारो आरोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed