Ranchi: आईजी के निर्देश पर प्रतिबिंब ऐप पर संदिग्ध नंबर के सत्यापन में 15 मामले दर्ज किए गए है. वही 57 साईबर अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. इस दौरान 132 मोबाईल, 168, सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड, 3 चार पहिया वाहन, 7 बाईक, 3 आधार कार्ड, 8 पेन कार्ड, 1 श्रम कार्ड, 1 वोटर कार्ड, 1 ड्राईविंग लाईसेंस, 7 बैंक पास बुक, 3 बैंक चेक बुक, 23 रजिस्टर, 4,67,000 रुपया नगद और वाह्टसअप चैट पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर द्वारा प्रक्षेत्र के विभिन्न जिला में साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिंब ऐप पर Plotted Suspected Mobile नम्बरों का सत्यापन कर उनके विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया. 1 अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 तक की अवधि में प्रतिबिंब ऐप पर Plotted संदिग्ध नम्बरों का सत्यापन करते हुए 15 मामले दर्ज कर 57 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed