Ranchi: रिजनल कमांडर नितेश यादव के कहने पर पलामू के बसडीहा स्थित ईट भठ्ठा के पास लेवी वसूली के लिए पहुंचे नक्सली को हुसैनाबाद थाना पुलिस ने पकड़ा है. पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुरदाग निवासी नक्सली उपेन्द्र कुमार यादव के पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम केएफ लिखा एक गोली, दो पर्चा और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीती रात करीब 21:50 बजे रात को गुप्त सूचना मिली कि बसडीहा इंट भट्ठा के पास एक संदिग्ध लेवी वसूलने के लिये आने वाला है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची तो भट्ठा के समीप पेड़ के चबुतरा के पास संदिग्ध खड़ा दिखा, जिसके बायां हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था. पुलिस घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया. आरोपी की तालाशी के क्रम में कट्टा, गोली, समेत अन्य समान बरामद किया गया. बरामद पर्चा के संबंध में पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर नितेश यादव के कहने पर कमल भटठा से लेवी का पैसा वसूलने आये थे और यह देशी कट्टा और गोली भी उसी के द्वारा उपलब्ध कराया गया है. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना (कांड सं0- 111/25) मामला दर्ज किया गया है.
