Ranchi: रिमांड पर लिए गए अपराधी के निशानदेही पर खूंटी पुलिस ने रांची से हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. नगड़ी थाना क्षेत्र के
हरी साई टोली पिस्का नगड़ी निवासी आकाश कुमार के निशानदेही पर 7.65 MM का दो पिस्टल और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 3 मई को कर्रा थाना (कांड संख्या-21/25) के आरोपी पवन गोप को रिमाण्ड पर कर्रा थाना पुलिस लिया था. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि आकाश कुमार को संगठन में काम करने के लिये हथियार दिए है. आरोपी के स्विकोरोक्ति पर छापामारी दल आकाश कुमार के घर जाकर आरोपी से पुछताछ किया तो उनके निशानदेही पर ग्राम रोन्हें इमली के पेड़ के पास से प्लास्टिक में रखा 7.65 MM का दो पिस्टल तथा एक मोबाईल बरामद किया गया. आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में हथियार रखने की बात स्वीकार किया. इस संबंध में कर्रा थाना (काण्ड सं0-37/25) मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *