Ranchi: भ्रष्टाचार में लिप्त रहने की शिकायत पर डीजीपी ने हंटरगंज थानेदार मनीष कुमार को सस्पेंड कर दिया है. वही चतरा से चाइबासा भेज दिया गया. डीजीपी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार रांची एसीबी के द्वारा चतरा जिले के हंटरगंज थाना प्रभारी एसआई मनीष कुमार के विरूद्ध भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने से संबंधित गोपनीय सत्यापन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराया गया है. प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सम्यक विचारोपरान्त हंटरगंज थाना प्रभारी मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से चतरा जिलाबल से चाईबासा जिलाबल में पदस्थापित किया जाता है. जानकारी के मुताबिक मनीष कुमार ईट भठ्ठा मालिक से 20 हजार रुपए मांगा था. पीड़ित जब देने में असमर्थता जताई तो थानेदार मजदूरों के साथ गाली गलौज किया. वही भठ्ठा बन कराने की धमकी दी थी. इसकी शिकायत डीजीपी से भी की गई थी. वही मामले की जांच एसीबी ने की. तो सत्य पाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed