Ranchi: दस्ते के इलाके में होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने झिरझोर के जंगल मे सर्च ऑपरेशन चलाया. इस क्रम में सुरक्षाबलों ने 2 किग्रा का दो आईईडी बरामद किया. जिसे बीडीएस टीम की मदद से मौके ओर नष्ट कर दिया गया. पुलिस के अनुसार ऑपरेशन के क्रम में नक्सली संगठन के एक अज्ञात दस्ता कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना मिली. सूचना पर शनिवार को एक संयुक्त अभियान जेटेया थाना क्षेत्र में में प्रारंभ किया गया. सर्च अभियान के दौरान झिरझोर के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 2 आईईडी बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.
