Patna: बिहार में आर्टिस्टों व नये टैलेंटों को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए अब मुम्बई जाने की जरूरत नहीं होगी. बिहार सरकार फिल्म प्रमोशन पॉलिसी 2024 के तहत अब राज्य में प्रतिभाशाली आर्टिस्टों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है. इसके लिए बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉपरेशन ने अपना खुद का डेटाबेस तैयार किया है ताकि प्रदेश के मनोरंजन उद्योग से जुड़े हर वर्ग के कलाकारों के साथ-साथ होटल, ट्रांसपोर्ट के व्यवसायी वर्ग भी रजिस्ट्रेशन करके लाभ उठा सकते है. इस डेटाबेस के तहत बिहार में बढ़ते फिल्म उद्योग क्षेत्र में बड़े बैनर की फिल्मों में नये कलाकारों को मौका दिया जायेगा. ताकि उनकी प्रतिभा की पहचान देश-विदेश में हो सके.

film.bihar.gov.in  पर जाकर कर सकते नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन

बिहार राज्य फिल्म विकास व वित्त निगम के अधिकारी अरविंद रंजन दास ने बताया कि राज्य के लोकल आर्टिस्ट या न्यू टैलेंट film.bihar.gov.in वेबसाइट के मेनु में रजिस्ट्रेशन ऑप्शन में जाकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जिसे फिल्म निगम द्वारा सत्यापित किया जायेगा। साथ ही आर्टिस्ट या वेंडरों को इस वेबसाइट के डेटाबेस में अपना बॉयोडेटा और कला के क्षेत्र से संबंधित जानकारी देना महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी बताया कि रजिस्ट्रेशन को इसी महीने से शुरू कर दिया गया है. फिलहाल बिहार के कई जगहों से छोटे-बड़े कलाकार वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर चुके है और लगातार नए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं.

फिल्म और संगीत जगत के हर क्षेत्र के कलाकारों के लिए अवसर

बता दें कि एक्टर, सिंगर, डांसर के अलावा वाइस आर्टिस्ट, जुनियर आर्टिस्ट, म्युजिक डायरेक्टर सांग, बैकग्राउंड, अरेंजर, म्युजशियन, सिंगर, कॉरियोग्राफर, ग्रुप डांसर, समेत टेक्निशियन क्षेत्र में डायरेक्टर, स्टोरी राइटर, स्क्रीनप्ले राइटर, डायलॉज राइटर, वाइस ओवर राइटर, डीओपी, कैमरा अस्टिेंट, लाइटनिंग अस्टिेंट, लाइटमैन, साउंड डिजाइनर, साउंड रिकॉडिस्ट इफेक्ट, फॉली आट्रिस्ट, साउंड मिक्सिंग मास्टर, एडिटर, एडिटिंग अस्टिेंट, प्रोडक्शन डिजाइनर, आर्ट डायरेक्टर, एक्शन डायरेक्टर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, ड्रेस-मैन, मेकअप मैन, मेकअप अस्टिेंट, हेयर स्टाइलिस्ट, विग मेकर, स्टील फोटोग्राफी, बीटीएस मेकर व स्पॉट बॉय भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

वेंडर –

शूटिंग स्टूडियो, साउंड स्टूडियो, एडिट स्टूडियो, एनिमेशन, ग्राफिक स्टूडियो, कॉस्टयूम स्पलायर, प्रोप स्पलायर, फूड स्पलायर, सिने इकीपमेंट स्पालायर, जुनियर आट्रिस्ट प्रोवाइडर, स्पॉट बॉय प्रोवाइडर, होटल व हॉस्पिटालिटी प्रोवाइडर, हाउस फॉर शूटिंग प्रोवाइडर, वैनिटी वैन प्रोवाइडर, ट्रांसपोर्ट प्रोवाइडर, लॉजिस्टिक प्रोवाइडर, ट्रेवल एजेंट, जनरेटर सर्विसेज, सिक्योरिटी सर्विसेज व अन्य तरह की सर्विज वाले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed