Patna: 10 वर्षों से फरार वांछित कुख्यात नक्सली मुनारिक सिंह भोक्ता गिरफ्तार को गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. गया एसएसपी के निर्देशन में नक्सलियों व अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जारी है, इसी क्रम में डुमरिया थाना के थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कई कांडो में वांछित फरार चले रहे कुख्यात नक्सली मुनारिक सिंह भोक्ता छकरबंधा के पास आया हुआ है. सूचना पर एसटीएफ की टीम, डुमरिया व छकरबंधा थानाध्यक्ष दलबल के साथ ग्राम छकरबंधा पहुँचकर आरोपी नक्सली को पकड़ा. तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया.
बता दे कि 6 दिसम्बर 2014 को रात्रि में करीब 10 की संख्या में नक्सलियों ने डुमरिया थाना क्षेत्र में वादिनी के घर पर चढ़कर वादिनी के पति का अपहरण कर गोली मारकर उनकी हत्या कर शव को जंगल में फेक दिया था. इस संबंध में डुमरिया थाना (कांड संख्या-111/2014) मामला दर्ज है. उक्त कांड में पकड़ाए नक्सली ने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है. पूर्व में इस कांड में संलिप्त 3 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.इस घटना में संलिप्त नक्सलियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed