Ranchi: गिरिडीह जिले के सदर एसडीपीओ के कार्यालय कक्ष में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोन के आईजी सुनील भास्कर सभी जिलों के एसपी के साथ सरस्वती पूजा के मद्देनजर जिला स्तर पर की गयी तैयारियों के संदर्भ में समीक्षा किया. इस दौरान पूर्व में घटित घटना पर विशेष निगरानी रखने के साथ पुनरावृति न हो इसका ध्यान रखने को कहा गया. सभी संवेदनशील स्थान एवं जुलूस के दौरान वरीय पदाधिकारी (डीएसपी, एसडीपीओ) प्रतिनियुक्त रहेंगे. सभी पूजा पंडाल, जुलूस मार्ग में पर्याप्त संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति कर ब्रीफ करने को कहा गया है. सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में क्यूआरटी टीम की प्रतिनियुक्ति सभी सुरक्षा-उपकरणों के साथ करने को कहा. सभी मंदिरों मस्जिदों, इमामबाड़ों धार्मिक स्थलों पर आज से ही गश्ती पार्टी के माध्यम से विशेष रूप से निगरानी रखने को कहा गया है. पूर्व के साम्प्रदायिक घटनाओं में सम्मिलत व्यक्यिों के विरूद्ध धारा-126 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउण्ड-डाउन की कार्रवाई करते हुए निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. आईजी ने कहा सभी थाना, ओपी प्रभारी से उनके क्षेत्र में पड़नेवाले पूजा पण्डाल एवं मूर्ति विसर्जन जुलूस का रूट लाईनिंग का सत्यापन एवं शेनेटाईजेशन कराकर संबंधित थाना प्रभारी से इस संबंध में शपथ पत्र प्राप्त कर लेंगे. पण्डाल एवं विसर्जन जुलूस में बजने वाले गानों का लिस्टिंग बनवाकर आश्वस्त हो लें कि किसी भी प्रकार का भड़काऊ एवं विवादित गाना न बजे साथ ही इससे संबंधित सभी पूजा आयोजन समिति से अंडरटेकिंग प्राप्त करें. सभी डी0जे0 संचालक को बाउण्ड-डाउन कराकर सुनिश्चित कर लेंगे कि उनके द्वारा कोई भड़काऊ एवं अश्लील गाना न बजाया जाय. पूजा पण्डाल के आस-पास एवं विसर्जन जुलूस में वीडियों कैमरा से वीडियोग्राफी एवं ड्रोन से निगरानी रखना सुनिश्चित करें. कोई भी जुलूस बिना सुरक्षा के नहीं होना चाहिए सभी जुलूसों में पुलिस बल, चैकीदार, गृह-रक्षक एवं सिविल स्वयंसेवकों आदि की उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके एवं समय रहते सूचना पहुँच सके एवं पर्याप्त संख्या में बल भेजा जा सके. शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखना सुनिश्चित करें. डीएसपी साईबर विशेष रूप से जिला में संचालित ऐप के माध्यम से निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे. मूर्ति विसर्जन वाले स्थल में बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे तथा सभी सुरक्षा उपकरण के साथ गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम प्रतिनियुक्त कराना सुनिश्चित करें. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के पूजा पंडाल एवं विसर्जन जुलूस के संबंध में पूरी जानकारी रखें तथा एक-दूसरे से आपस में समन्वय बनाकर रखेंगे. थाना स्तर पर शांति समिति बैठक कराना सुनिश्चित करेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष को सजग करते हुए किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत वरीय पदाधिकारी को सूचित करेंगे.साथ ही किस-किस तिथि को कितना मूर्ति विसर्जन होना है, कितना हुआ और कितना बाकी है, के संबंध में सूचना नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रत्येक एक-एक घंटा के समयंतराल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed