Patna: जमीन विवाद में दर्ज मामले में कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले थानेदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. मामला दर्ज करने के बाद अबतक एक भी आरोपी को पकड़ा नही गया, वही न ही हथियार बरामद किया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए खगड़िया एसपी भरतखंड थानाध्यक्ष एसआई रौशन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरतखंड थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को ग्राम मथुरापुर में जमीनी विवाद को लेकर भरतखंड थाना (कांड संख्या-37/25) में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट में 7 नामजद एवं 5 अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था. थानाध्यक्ष रौशन प्रसाद अब तक एक भी आरोपी को पकड़ नही सका. घटना में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के लिए कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की गई. जो इनके कार्य के प्रति लापरवाही एवं संदिध आचरण को परिलक्षित करता है. इसी आरोप में रौशन प्रसाद को निलंबित कर पुलिस केन्द्र भेज दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed