Patna: 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ लिया. वही पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी बिहारी स्टाइल में गमछा लहराया. तो गांधी मैदान तालियों, नारों का उत्साह चरण पर पहुंच गया. बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गुरुवार को नीतीश कुमार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गाँधी मैदान पटना में 11.30 बजे आयोजित किया गया. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री समेत अन्य केद्रीय मंत्री के अलावे एक दर्जन से अधिक राज्यों के सीएम मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई एवं शुभकामनायें दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये उन्हें धन्यवाद दिया. शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के लिये रवाना हुये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचकर उन्हें विदाई दी.

इनलोगो ने लिया मंत्री के रुप में लिया शपथ
26 मंत्री के रुप में शपथ लिया है. इनमें बीजेपी के 14, जदयू के 8, हम के 1, लोजपा (रामविलास) के 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 1 शामिल है. मंत्रियों के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वालों में बीजेपी के सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पाण्डे, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, लखेन्द्र कुमार रौशन, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, जदयू के विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, मो० जमा खान हम के संतोष कुमार सुमन, लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार, संजय कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय लोक मार्चा से दीपक प्रकाश का नाम शामिल हैं.
गृह मंत्री के साथ अन्य केद्रीय मंत्री समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री अर्जन राम मेघवाल, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडण्वीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण, सांसदगण, नवनिर्वाचित विधायकगण, विधान पार्षदगण, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे.
