Ranchi: धनबाद में बंगाल से पहुंची एनआईए की टीम ने जिलेटिन समेत अन्य विस्फोट समान बरामद किया है. वही एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक धनबाद के कालूबथान ओपी क्षेत्र के बंगाल से आयी एनआईए की टीम बुधवार को बोरिया गांव में स्थित बंद पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की. वही एक गोदाम से विस्फोटक का जखीरा मिला है. एनआईए की टीम ने छापेमारी के दौरान 39 पेटी विस्फोटक, 13 पेटी डेटोनेटर, भारी मात्रा में विस्फोट में प्रयुक्त की जाने वाली तार, विस्फोटक का करीब 20 खाली पेटी सहित कई सामान जब्त किया है. साथ ही भारी मात्रा में जिलेटिन और अमोनियम नाइट्रेट जब्त करने की भी सूचना है.
बताया जा रहा है कि पोल्ट्री फार्म अमरजीत शर्मा उर्फ अमरजीत रवानी का है. बरामद विस्फोटक को लेकर एक को हिरासत में लिया गया है. इस संबंध में टीम पूछताछ एवं जांच पड़ताल में जुटी है.
