Ranchi: नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को रांची के खलारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें खलारी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर की रहने वाली फातमा खातुन उर्फ सोनी और जितेन्द्र वर्मा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक (JH11AA6368) एवं दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को आवेदिका लिखित आदेवन दिया जिसमें बताया गया कि इनकी नाबालिक बेटी को पड़ोस की फातमा खातुन उर्फ सोनी द्वारा गलत नियत से जेएमएस कम्पनी के ऑपरेटर जितेन्द्र वर्मा के साथ बाईक से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया. आवेदन के आधार पर खलारी थाना (कांड संख्या-56/2025) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में घटना सत्य पाते हुए फातमा खातुन उर्फ सोनी और  जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार किया गया एवं अपहृरत नबालिक को बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed