Patna: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के अब तक के रुझानों के मुताबिक एनडीए को बड़ी जीत मिली है. इस चुनाव में महागठबंधन काफी पीछे है. करीब 200 का आंकड़ा पार करने वाली एनडीए अब शपथ ग्रहण की तैयारी कर रहा है. 243 सीटो का रुझान आ गया है.  भाजपा 80 सीट, जदयू 85 सीट, एलजेपी (रामविलास) को 19 सीट, हम को 5 सीट  पर जीत मिली है. एआईएमआईएम को 5 सीट पर जीत मिली है. राजद को 25 कांग्रेस को 6, एआईएमआईएम को 5, आरएसएचटीएलकेएम को 4 सीट, सीपीआई (एमएल) को 2 सीट, आईआईपी, सीपीआई (एम) और बसपा को 1-1 सीट पर जीत मिली है. चुनाव नतीजों के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है.

बिहार में 243 विधानसभा सीट है. सरकार बनाने के लिए 122 सीट होनी जरुरी है. इस बार चुनाव में एनडीए गठबंधन में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम 6 सीटों पर चुनाव मैदान में उम्मीदवार को उतारा था. वहीं महागठबंधन में शामिल आरजेडी 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और वीआईपी 9 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. करीब आधा दर्जन सीट पर  महागठबंधन की फ्रेडली फाइट थी.

राजद के बाहुबली उम्मीदवार रीतलाल यादव को रामकृपाल यादव ने हराया

दानापुर बीजेपी के रामकृपाल यादव चुनाव जीते है. उन्होने राजद के बाहुबली उम्मीदवार रीतलाल यादव 28,978 वोट से चुनाव हराया है. जेल में बंद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह मोकामा विधानसभा में जीत दर्ज किया है. उन्होने बाहुबली सुरभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह को हराया है. महुआ से तेज प्रताप यादव, छपरा से खेसारी लाल, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटों को हार का सामना करना पड़ा.

बिहार के विकास और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर केरेग कामः पीएम

पीएम नरेद्र मोदी ने बिहार में एनडीए की जीत पर कहा सुशासन की जीत हुई है. विकास की जीत हुई है. जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है. सामाजिक न्याय की जीत हुई है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा. एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है. उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया.  मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं. आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले.

वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाबः गृह मंत्री

केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है. वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है. बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है. इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है.

बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में होगा शामिलः सीएम

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए की जीत पर कहा बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है. इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद. एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है. इस भारी जीत के लिए एन॰डी॰ए॰ गठबंधन के सभी साथियों चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेन्द्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार. आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.

दो चरण में संपन्न हुआ बिहार विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदाताओं ने रिकार्ड 64.66 प्रतिशत वोटिग कर इतिहास रच दिया. इससे पहले 2000 में सबसे अधिक 62.57 फीसदी मतदान हुआ था. पहले चरण में 122 महिला प्रत्याशी समेत 1314 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. राज्य के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ, जिनमें मतदाताओं की संख्या 3.75 करोड़ से अधिक है. वही बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में पहले चरण का रिकार्ड तोड़ दिया. निर्वाचन आयोग के जारी बयान के अनुसार पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ है. 20 जिलों की 122 सीट पर 136 महिला समेत 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. दूसरे चरण में 3.70 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया.

जानिये किस विधानसभा से किसको मिली जीत 

अगिआँव महेश पासवान भारतीय जनता पार्टी

आलमनगर नरेन्द्र नारायण यादव जनता दल (यूनायटेड)

अलौली राम चन्द्र सदा जनता दल (यूनायटेड)

अलीनगर मैथिली ठाकुर भारतीय जनता पार्टी

अमरपुर जयंत राज जनता दल (यूनायटेड)

अमनौर कृष्ण कुमार मंटू भारतीय जनता पार्टी

अमौर अखतरुल ईमान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

अररिया आबिदुर रहमान इंडियन नेशनल काँग्रेस

आरा संजय सिंह (टाइगर) भारतीय जनता पार्टी

अरवल मनोज कुमार भारतीय जनता पार्टी

अस्‍थावॉ जितेंद्र कुमार जनता दल (यूनायटेड)

अतरी रोमित कुमार हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)

औराई रमा निषाद भारतीय जनता पार्टी

औरंगाबाद त्रिविक्रम नारायण सिंह भारतीय जनता पार्टी

बाबूबरही  मीना कुमारी जनता दल (यूनायटेड)

बछवाड़ा सुरेन्द्र मेहता भारतीय जनता पार्टी

बगहा राम सिंह भारतीय जनता पार्टी

बहादुरगंज मो० तौसीफ आलम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

बहादुरपुर मदन सहनी जनता दल (यूनायटेड)

बैकुण्‍ठपुर मिथिलेश तिवारी भारतीय जनता पार्टी

बायसी गुलाम सरवर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

बाजपट्टी रामेश्‍वर कुमार महतो राष्ट्रीय लोक मोर्चा

बखरी संजय कुमार लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

बख्तियारपुर अरुण कुमार लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

बलरामपुर संगीता देवी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

बनियापुर केदार नाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी

बाँका राम नारायण मंडल भारतीय जनता पार्टी

बाँकीपुर नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी

बनमनखी कृष्ण कुमार ऋषि भारतीय जनता पार्टी

बाराचट्टी ज्योति देवी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)

बरारी बिजय सिंह जनता दल (यूनायटेड)

बरौली मंजीत कुमार सिंह जनता दल (यूनायटेड)

बरबीघा डा. कुमार पुष्पंजय जनता दल (यूनायटेड)

बाढ़ सियाराम सिंह भारतीय जनता पार्टी

बड़हरा राघवेन्‍द्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी

बड़हरिया इन्द्रदेव सिंह जनता दल (यूनायटेड)

बरूराज अरुण कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी

बथनाहा अनिल कुमार भारतीय जनता पार्टी

बेगूसराय कुंदन कुमार भारतीय जनता पार्टी

बेलागंज मनोरमा देवी जनता दल (यूनायटेड)

बेलदौर पन्ना लाल सिंह पटेल जनता दल (यूनायटेड)

बेलहर मनोज यादव जनता दल (यूनायटेड)

बेलसंड अमित कुमार लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

बेनीपट्टी विनोद नारायण झा भारतीय जनता पार्टी

बेनीपुर विनय कुमार चौधरी जनता दल (यूनायटेड)

बेतिया रेणु देवी भारतीय जनता पार्टी

भभुआ भरत बिन्द भारतीय जनता पार्टी

भागलपुर रोहित पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी

भोरे सुनील कुमार जनता दल (यूनायटेड)

विभूतिपुर अजय कुमार कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट)

बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता जनता दल (यूनायटेड)

बिहारशरीफ डॉ० सुनील कुमार भारतीय जनता पार्टी

बिहपुर कुमार शैलेन्द्र भारतीय जनता पार्टी

बिक्रम सिद्धार्थ सौरव भारतीय जनता पार्टी

बिस्‍फी आसिफ अहमद राष्ट्रीय जनता दल

बोचहाँ बेबी कुमारी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

बोध गया कुमार सर्वजीत राष्ट्रीय जनता दल

ब्रहमपुर शम्भू नाथ यादव आरजेडी

बक्‍सर आनन्द मिश्र भारतीय जनता पार्टी

चैनपुर मो० जमा खान जनता दल (यूनायटेड)

चकाई सावित्री देवी राष्ट्रीय जनता दल

चनपटिया अभिषेक रंजन इंडियन नेशनल काँग्रेस

छपरा छोटी कुमारी भारतीय जनता पार्टी

चेनारी मुरारी प्रसाद गौतम लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

चेरिया बरियारपुर अभिषेक आनंद जनता दल (यूनायटेड)

छातापुर नीरज कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी

चिरैया लाल बाबू प्रसाद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी

दानापुर राम कृपाल यादव भारतीय जनता पार्टी

दरौली विष्णु देव पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

दरौंदा कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह भारतीय जनता पार्टी

दरभंगा संजय सरावगी भारतीय जनता पार्टी

दरभंगा ग्रामीण राजेश कुमार मंडल जनता दल (यूनायटेड)

डिहरी राजीव रंजन सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

ढाका फैसल रहमान राष्ट्रीय जनता दल

धमदाहा लेशी सिंह जनता दल (यूनायटेड)

धौरैया मनीष कुमार जनता दल (यूनायटेड)

दीघा संजीव चौरसिया भारतीय जनता पार्टी

दिनारा आलोक कुमार सिंह राष्ट्रीय लोक मोर्चा

डुमराँव राहुल कुमार सिंह  जनता दल (यूनायटेड)

एकमा मनोरंजन सिंह जनता दल (यूनायटेड)

फतुहा डॉ0 रामानन्द यादव राष्ट्रीय जनता दल

फारबिसगंज मनोज विश्‍वास इंडियन नेशनल काँग्रेस

गायघाट कोमल सिंह जनता दल (यूनायटेड)

गरखा सुरेन्‍द्र राम राष्ट्रीय जनता दल

गौड़ाबौराम सुजीत कुमार भारतीय जनता पार्टी

गया टाउन प्रेम कुमार भारतीय जनता पार्टी

घोसी रितुराज कुमार जनता दल (यूनायटेड)

गोबिन्‍दपुर बिनिता मेहता लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

गोह अमरेन्‍द्र कुमार राष्ट्रीय जनता दल

गोपालगंज सुभाष सिंह भारतीय जनता पार्टी

गोपालपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जनता दल (यूनायटेड)

गोरेयाकोठी देवेशकान्त सिंह भारतीय जनता पार्टी

गोविन्‍दगंज राजू तिवारी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

गुरूआ उपेन्द्र प्रसाद भारतीय जनता पार्टी

हाजीपुर अवधेश सिंह भारतीय जनता पार्टी

हरलाखी सुधांशु शेखर जनता दल (यूनायटेड)

हरनौत हरिनारायण सिंह जनता दल (यूनायटेड)

हरसिद्धि कृष्णनंदन पासवान भारतीय जनता पार्टी

हसनपुर राज कुमार राय जनता दल (यूनायटेड)

हथुआ रामसेवक सिंह जनता दल (यूनायटेड)

हायाघाट राम चन्द्र प्रसाद भारतीय जनता पार्टी

हिलसा कृष्णा मुरारी शरण जनता दल (यूनायटेड)

हिसुआ अनिल सिंह भारतीय जनता पार्टी

इमामगंज दीपा कुमारी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)

इस्‍लामपुर रूहेल रंजन जनता दल (यूनायटेड)

जगदीशपुर श्रीभगवान सिंह कुशवाहा जनता दल (यूनायटेड)

जाले जिवेश कुमार भारतीय जनता पार्टी

जमालपुर नचिकेता जनता दल (यूनायटेड)

जमुई श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी

जहानाबाद राहुल कुमार राष्ट्रीय जनता दल

झाझा दामोदर रावत जनता दल (यूनायटेड)

झंझारपुर नीतीश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी

जोकीहाट मोहम्मद मुर्शिद आलम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

कदवा दुलाल चन्द्र गोस्वामी जनता दल (यूनायटेड)

कहलगांव शुभानंद मुकेश जनता दल (यूनायटेड)

कल्‍याणपुर सचीन्द्र प्रसाद सिंह भारतीय जनता पार्टी

कल्याणपुर महेश्‍वर हजारी जनता दल (यूनायटेड)

काँटी अजीत कुमार जनता दल (यूनायटेड)

काराकाट अरुण सिंह कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट – लेनिनिस्ट) (लिबरेशन)

करगहर   बशिष्ठ सिंह जनता दल (यूनायटेड)

कसबा नितेश कुमार सिंह  लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

कटिहार   तारकिशोर प्रसाद भारतीय जनता पार्टी

कटोरिया पुरन लाल टुडू   भारतीय जनता पार्टी

केवटी मुरारी मोहन झा भारतीय जनता पार्टी

केसरिया  शालिनी मिश्रा जनता दल (यूनायटेड)

खगड़ि‍या बबलू कुमार जनता दल (यूनायटेड)

खजौली  अरुण शंकर प्रसाद भारतीय जनता पार्टी

किशनगंज मो0 कमरूल होदा इंडियन नेशनल काँग्रेस

कोचाधामन मो० सरवर आलम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन

कोढ़ा कविता देवी भारतीय जनता पार्टी

कुचायकोट अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय जनता दल (यूनायटेड)

कुम्‍हरार संजय कुमार भारतीय जनता पार्टी

कुढ़नी केदार प्रसाद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी

कुर्था पप्पु कुमार वर्मा जनता दल (यूनायटेड)

कुशेश्वरस्थान अतिरेक कुमार जनता दल (यूनायटेड)

कुटुम्बा  ललन राम हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)

लखीसराय विजय कुमार सिन्हा भारतीय जनता पार्टी

लालगंज संजय कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी

लौकहा सतीश कुमार साह जनता दल (यूनायटेड)

लौरिया विनय बिहारी भारतीय जनता पार्टी

मधेपुरा चन्द्रशेखर राष्ट्रीय जनता दल

मधुबन राणा रणधीर भारतीय जनता पार्टी

मधुबनी   माधव आनंद राष्ट्रीय लोक मोर्चा

महाराजगंज हेम नारायण साह जनता दल (यूनायटेड)

महिषी गौतम कृष्ण राष्ट्रीय जनता दल

महनार उमेश सिंह कुशवाहा जनता दल (यूनायटेड)

महुआ संजय कुमार सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

मखदुमपुर सुबेदार दास राष्ट्रीय जनता दल

मनेर भाई बिरेंद्र राष्ट्रीय जनता दल

मनिहारी मनोहर प्रसाद सिंह इंडियन नेशनल काँग्रेस

मांझी रणधीर कुमार सिंह जनता दल (यूनायटेड)

मढ़ौरा जितेन्द्र कुमार राय राष्ट्रीय जनता दल

मसौढ़ी अरुण माँझी जनता दल (यूनायटेड)

मटिहानी नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह राष्ट्रीय जनता दल

मीनापुर अजय कुमार जनता दल (यूनायटेड)

मोहनिया संगीता कुमारी भारतीय जनता पार्टी

मोहिउद्दीननगर राजेश कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी

मोकामा अनंत कुमार सिंह जनता दल (यूनायटेड)

मोरवा रणविजय साहू राष्ट्रीय जनता दल

मोतिहारी प्रमोद कुमार भारतीय जनता पार्टी

मुंगेर कुमार प्रणय भारतीय जनता पार्टी

मुजफ्फरपुर रंजन कुमार भारतीय जनता पार्टी

नवीनगर चेतन आनंद जनता दल (यूनायटेड)

नालन्‍दा श्रवण कुमार जनता दल (यूनायटेड)

नरकटिया विशाल कुमार जनता दल (यूनायटेड)

नरकटियागंज संजय कुमार पाण्डेय  भारतीय जनता पार्टी

नरपतगंज देवंती यादव भारतीय जनता पार्टी

नाथनगर मिथुन कुमार लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

नौतन नारायण प्रसाद भारतीय जनता पार्टी

नवादा विभा देवी जनता दल (यूनायटेड)

निर्मली अनिरुद्ध प्रसाद यादव जनता दल (यूनायटेड)

नोखा नागेन्द्र चन्द्रवंशी जनता दल (यूनायटेड)

ओबरा प्रकाश चंद्र लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

पालीगंज संदीप सौरभ कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट – लेनिनिस्ट) (लिबरेशन)

परबत्‍ता बाबुलाल शौर्य लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

परिहार गायत्री देवी भारतीय जनता पार्टी

पारू शंकर प्रसाद राष्ट्रीय जनता दल

परसा  करिश्मा राष्ट्रीय जनता दल

पातेपुर लखेन्‍द्र कुमार रौशन भारतीय जनता पार्टी

पटना साहिब रत्नेश कुमार भारतीय जनता पार्टी

फुलपरास  शीला कुमारी जनता दल (यूनायटेड)

फुलवारी श्याम रजक जनता दल (यूनायटेड)

पिपरा श्याम बाबू प्रसाद यादव भारतीय जनता पार्टी

पिपरा   रामविलास कामत जनता दल (यूनायटेड)

पीरपैंती मुरारी पासवान भारतीय जनता पार्टी

प्राणपुर निशा सिंह भारतीय जनता पार्टी

पूर्णियाँ  विजय कुमार खेमका भारतीय जनता पार्टी

रफीगंज   प्रमोद कुमार सिंह जनता दल (यूनायटेड)

राघोपुर तेजस्वी प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल

रघुनाथपुर ओसामा शहाब राष्ट्रीय जनता दल

राजा पाकर महेन्द्र राम जनता दल (यूनायटेड)

रजौली विमल राजवंशी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

राजगीर  कौशल किशोर जनता दल (यूनायटेड)

राजनगर सुजीत कुमार भारतीय जनता पार्टी

राजपुर संतोष कुमार निराला जनता दल (यूनायटेड)

रामगढ़ सतीश कुमार सिंह यादव बहुजन समाज पार्टी

रामनगर  नन्‍द किशोर राम भारतीय जनता पार्टी

रानीगंज अविनाश मंगलम राष्ट्रीय जनता दल

रक्‍सौल प्रमोद कुमार सिन्हा भारतीय जनता पार्टी

रीगा बैद्यनाथ प्रसाद भारतीय जनता पार्टी

रोसड़ा बीरेन्द्र कुमार भारतीय जनता पार्टी

रून्‍नीसैंदपुर पंकज कुमार जनता दल (यूनायटेड)

रूपौली कलाधर प्रसाद मंडल जनता दल (यूनायटेड)

सहरसा इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता इंडियन इंक्लूसिव पार्टी

साहेबगंज राजू कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी

साहेबपुर कमाल  सत्तानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन जी राष्ट्रीय जनता दल

सकरा आदित्य कुमार जनता दल (यूनायटेड)

समस्‍तीपुर अश्वमेध देवी

संदेश राधाचरण साह जनता दल (यूनायटेड)

सरायरंजन विजय कुमार चौधरी जनता दल (यूनायटेड)

सासाराम स्नेहलता राष्ट्रीय लोक मोर्चा

शाहपुर राकेश रंजन भारतीय जनता पार्टी

शेखपुरा रण्धीर कुमार सोनी जनता दल (यूनायटेड)

शिवहर श्वेता गुप्ता जनता दल (यूनायटेड)

शेरघाटी उदय कुमार सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

सिकन्दरा प्रफुल्ल कुमार मांझी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)

सिकटा साम्रीद वर्मा जनता दल (यूनायटेड)

सिकटी विजय कुमार मंडल भारतीय जनता पार्टी

सिमरी बख्तिायारपुर संजय कुमार सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

सिंहेश्वर रमेश ऋषि जनता दल (यूनायटेड)

सीतामढ़ी सुनील कुमार पिन्टू भारतीय जनता पार्टी

सिवान मंगल पांडे भारतीय जनता पार्टी

सोनबरसा रत्नेश सादा जनता दल (यूनायटेड)

सोनपुर विनय कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी

सुगौली राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)

सुलतानगंज ललित नारायण मंडल जनता दल (यूनायटेड)

सुपौल बिजेन्द्र प्रसाद यादव जनता दल (यूनायटेड)

सुरसंड प्रो० नागेन्द्र राउत जनता दल (यूनायटेड)

सूर्यगढ़ा रामानन्द मंडल जनता दल (यूनायटेड)

तरैया जनक सिंह भारतीय जनता पार्टी

तारापुर सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी

तरारी विशाल प्रशांत भारतीय जनता पार्टी

तेघड़ा रजनीश कुमार भारतीय जनता पार्टी

ठाकुरगंज गोपाल कुमार अग्रवाल जनता दल (यूनायटेड)

टिकारी अजय कुमार राष्ट्रीय जनता दल

त्रिवेणीगंज सोनम रानी जनता दल (यूनायटेड)

उजियारपुर आलोक कुमार मेहता राष्ट्रीय जनता दल

वैशाली सिद्धार्थ पटेल जनता दल (यूनायटेड)

वाल्मीकिनगर सुरेन्द्र प्रसाद इंडियन नेशनल काँग्रेस

वारिसनगर माँजरीक मृणाल जनता दल (यूनायटेड)

वारिसलीगंज अनीता राष्ट्रीय जनता दल

वजीरगंज वीरेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी

जीरादेई भीषम प्रताप सिंह जनता दल (यूनायटेड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed