Ranchi: चाईबासा नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. नक्सली के आर्थिक स्त्रोत पर करारा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में नकद राशि की बरामद किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान 34,99,000 रूपये नकद बरामद किया है. बरामद रुपया सुरक्षा बलों के खिलाफ जमीनी सुरंग बिछाने, हथियार एवं विस्फोटक खरीदने के लिए रखा गया था.
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए चाईबासा एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि माओवादी नक्सली चाईबासा जिला के कराईकेला थाना क्षेत्र के जंगल मे अवैध रूप से वसूले गये लेवी के रूप संग्रहित रूपया को छुपाकर रखा गया है. सूचना पर एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए कराईकेला थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान कराईकेला थाना क्षेत्र स्थित नवादा के जंगल में नक्सलियों द्वारा अवैध रूप से वसूले गये लेवी के रूप जमा 34,99,000 रूपया बरामद किया गया है.

