Ranchi:  चाईबासा में विशेष अभियान के क्रम मुठभेड़ में ढ़ेर दस लाख के ईनामी जोनल कमेटी सदस्य अमित हांसदा उर्फ अपटन 96 से भी अधिक बड़ी नक्सली घटना को अंजाम दिया है. बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ढ़ोडी निवासी चंद्रमोहन उर्फ अमित हांसदा उर्फ आपटन करीब 17 वर्ष संगठन के सक्रिय रहा. अमित हांसदा अपने सहयोगियों के साथ दिसंबर 2014 में चाईबासा जेल ब्रेक की घटना को अंजाम दिया था. 14 जून 2019 को अमित हांसदा अपने सहयोगी के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के इचागढ़ थाना क्षेत्र में कुकडू सप्ताहिक हाट में पांच पुलिसकर्मी की हत्या कर दिया गया था. पुलिसकर्मी के सारे हथियार छीन लिया गया था. 4 जनवरी 2022 को अमित हांसदा अपने सहयोगी के साथ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झिररुवां में पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर हमला एवं जवानों के हथियार लूट लिया गया. दो जवान की हत्या कर दी गई थी. विधायक सहित उनके चालक एवं एक अंगरक्षक जान बचाकार भागने में सफल रहें. 14 अगस्त 2023 को तुंबाडाका में जेजे के एक पुलिस पदाधिकारी एवं एक जवान की हत्या आपटन के नेतृत्व में नक्सलियों ने घात लगाकर कर किया था. 30 मार्च 2023 को गुवा थाना क्षेत्र के बालजोडी एवं मेरलगाडा में करीब 100 लोगों के द्वारा विस्फोटक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें कुछ गांव वाले भी थे. कमांडर के रूप में अमित हांसदा, काण्डे और सिंगराय को चूना गया था. काण्डे और सिंगराय पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके है. लूटे गए सारे डिटोनेटर को अप्रैल 2024 में बरामद किया गया. आपटन के नेतृत्व में नक्सली 11 अगस्त 2023 को गोइलकेरा थाना के हुसीपी के समीप घात लगाकर कर पुलिस पर हमला किया गया था जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान की मृत्यु हो गई थी. आपटन अपने सहयोगी के साथ सारजोमबुरू में 9 सितंबर 2023 को एक आईईडी बलास्ट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसने कोबरा के एक जवान की मृत्यु हो गई थी. इन सबके अलावे कई हत्या पुलिस मुखबिर के आरोप में आपटन ने की थी.

गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल के पंचलताबुरू जंगल में मारा गया अमित हांसदा

एसपी राकेश रंजन ने बताया कि चाईबासा जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल के पंचलताबुरू जंगल में अमित हांसदा मुठभेड़ में मारा गया. गुप्त आसूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के लिए आईईडी लगाने तथा नये लोगों को संगठन में भर्ती करने के लिये भ्रमणशील है. आसूचना पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा का एक संयुक्त टीम गठन कर एक विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में सुबह 5.45 बजे गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल के पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में नक्सली की ओर से सुरक्षाबलों को देखकर गोलाबारी शुरु किया गया. आत्मरक्षार्थ के लिये सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए. मुठभेड़ बाद सर्च अभियान चलाया गया, जिस दौरान एक नक्सली का शव एवं एसएलआर हथियार, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद की गई. शव की पहचान नक्सली संगठन के जोनल कमेटी सदस्य अपटन उर्फ अमित हांसदा उर्फ चंद्रमोहन हांसदा के रुप में की गई. जो बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ढोड़ी का रहने वाला है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed