Patna: मुंगेर के तत्कालीन एसपी एवं बौसी में मुखिया समेत पाँच लोगो की हत्या में शामिल नक्सली को जमुई झाझा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नरेश रविदास उर्फ पाताल झाझा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह का रहने वाला है.
जानकारी के मुताबिक जमुई एसपी को सूचना मिली कि बांका जिला में अपनी गतिविधि चलाने वाले कुख्यात पूर्व एरिया कमांडर नरेश रविदास उर्फ पाताल झाझा में अपने घर तेलियाडीह गांव आया हुआ है. सूचना पर झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी दल तेलियाडीह गांव में छापामारी कर पूर्व एरिया कमांडर नरेश रविदास उर्फ पाताल को गिरफ्तार किया. नरेश रविदास नक्सली मुंगेर जिला के तत्कालीन एसपी के सी सुरेन्द्र बाबू एवं बांका जिला के बौसी में वर्ष 2008 में तत्कालीन मुखिया समेत पाँच लोगो की हत्या में संलिप्त रहा है. नरेश के विरुद्ध खड़गपुर थाना (कांड सं0-04/2005) और बौसी थाना (कांड सं0-78/09) में मामला दर्ज है.
