Ranchi: चाईबासा जिले जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलापू बुरु जंगल में मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार, गोली के साथ विस्फोटक बरामद किया गया है. इसके अलावे लैपटॉप भई बरामद किया गया है. बरामद लैपटॉप से नक्सलियों के गहरे राज सामने आने के उम्मीद है. इन उपकरण की मदद से नक्सलियों के साम्राज्य के बारे में जानकारी मिल सकती है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को चाईबासा जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलापू बुरू, सारंडा वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों के द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल एवं नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के उपरांत तलाशी अभियान के दौरान स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, आईईडी, विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य एवं अन्य सामग्रियाँ बरामद की गई. मौके पर दो एसएलआर राइफल, 78 गोली, दो मैगजीन, एक .303 राइफल, 130 गोली, एक मैगजीन, एके-47 का 37 गोली, 7.62 एमएम का एक मैगजीन, 6 पैकेट जिलेटिन, डिटोनेटर सहित 13 तैयार जिलेटिन आईईडी, 10 इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, 5 नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, 5 रेडियो सेट, 2 इंटरसेप्टर, 24 सिरिंज, 20 पीस आईईडी के लिए प्लास्टिक पाइप, दो लैपटॉप, 11 एफएम रेडियो एवं अन्य सामाग्री बरामद किया गया है. इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed