Patna: 50 हजार का ईनामी अपराधी को नवगछिया पुलिस ने नागालैंड से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी इलाके के कारोबारी से रंगदारी मांगता था. पुलिस मोबाईल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया है. भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, 10 गोली, 4 खोखा और 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. छोटू यादव गिरोह के सक्रिय अपराधी राहुल यादव नवगछिया का टॉप-10 अपराधी था. राहुल यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरूद्ध हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी एवं आर्म्स जैसे 14 मामले गोपालपुर, नवगछिया, नाथनगर और ढोलबज्जा थाना में दर्ज है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को ढोलबज्जा थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो अज्ञात अपराधियों द्वारा ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों से रंगदारी की मांग की जा रही है. इस संदर्भ में ढोलबज्जा थाना (कांड संख्या-03/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया एसपी ने तत्काल एसआईटी का गठन किया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले में संलिप्त एवं नवगछिया पुलिस जिला के 50,000 रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी राहुल यादव को घटना के प्रयुक्त मोबाईल के साथ नागालैंड राज्य के दिमापुर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ एवं स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर राहुल यादव के निशानदेहीं पर हथियार और गोली गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित लतरा से बरामद किया गया. बरामद हथियार के संबंध में गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. नवगछिया थाना (कांड सं०-314/25) में दर्ज रंगदारी मामले में आरोपी को रिमांड किया जायेगा. राहुल यादव से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed