Patna: अंशु राज हत्याकांड का नालंदा के थरथरी थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में सवेरा कुमार और उसका पिता कारू पासवान उर्फ सुबोध कुमार का नाम शामिल है. आरोपी थरथरी थाना क्षेत्र के रायपुर कोयल विगहा का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर लोहे का चपड़ा, हेक्सा ब्लेड, हसिया, और मृतक का मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को एक व्यक्ति का मृत शव बोरा में बंद करके थरथरी थाना क्षेत्र के नदी तटबंध के नजदीक दुःखी केवट के घर के समीप फेका शव बरामद किया गया. शव के प्रारंभिक निरीक्षण में शव के सिर एवं गले से काफी खून बहता हुआ जख्म पाया गया. बरामद शव की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के ही रायपुर कोयल विगहा निवासी अंशु राज के रुप में किया गया. इस संदर्भ में मृतक की मां मंजू देवी के लिखित आवेदन के आधार पर थरथरी थाना (कांड संख्या-04/26) में मामला दर्ज किया गया.

मामले की गम्भीरता को देखते हुए हिलसा-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जाने से यह ज्ञात हुआ कि मृतक अंशु राज की हत्या घटनास्थल के आस-पास ही कर शव को घटनास्थल पर फेंका गया है. आसूचना संकल के क्रम में ज्ञात हुआ कि करीब 5 माह पूर्व अंशु कुमार का विवाद उसके ही गाँव के सवेरा कुमार से हुआ था. सवेरा के घर पर खोजबीन के क्रम में पता चला कि घटना के तिथि से ही फरार है एवं अपना मोबाईल भी स्वीच ऑफ कर लिया है. सवेरा कुमार के पिता कारू पासवान उर्फ सुबोध कुमार से पूछ-ताछ में विरोधाभाषी ब्यान देकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया गया. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सवेरा कुमार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संदर्भ में पूछ-ताछ किया गया. पूछताछ में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि 12 जनवरी को अंशु कुमार को विशवास में लेकर थरथरी बाजार के बंद पड़े अपने घर में ले जाकर कमरा अन्दर से बंद कर दिया तथा मौका पाकर चपड़ा से उसके सिर पर वार कर दिया. जिससे अंशु कुमार गिर गया तो उसे घसीट कर दूसरे रूम में ले जाकर लोहे के ब्लेड से गला रेत दिया तथा शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर अपने घर से उत्तर-दक्षिण करीब 50 मीटर की दूरी पर रात के अंधेर में ये तथा इनके पिता के द्वारा फेक दिया गया. साक्ष्य को छुपाने के लिए घर में गिरे खून को धो दिया तथा स्वयं का पहना हुआ कपड़ा को जलाकर उसके राख को बाहर फेक दिया. अनुसंधान के क्रम में सवेरा कुमार के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का चपड़ा, हेक्सा ब्लेड एवं हसिया को जप्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed