Ranchi: गोड्डा में अवैध हथियार रखने का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने खुद पुलिस को फोन कर अपने ससुर की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को हथियार के साथ मेहरमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मेहरमा थाना क्षेत्र के सिघाड़ी निवासी आरोपी निरंजन मंडल को दो देशी कट्टा के साथ पुलिस गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को संध्या में करीब 17.10 बजे फूलन देवी थाना आयी और बतायी कि मेरे ससुर निरंजन मंडल अपने घर में दो देशी कट्टा रखे हुए हैं. सूचना पर एक विशेष छापामारी दल घर पर पहुँचकर निरंजन मंडल की निशानदेही पर उनके घर से दो देशी कट्टा को बरामद किया. इस संबंध में मेहरमा थाना (कांड सं0-58/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed