Patna: एटीएम कार्ड हेरा-फेरी करने वाले गिरोह का मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है. गिरोह के दो आरोपी को विंडो एसी खरीदने के दौरान पुलिस पकड़ा था. दोनों के निशानदेही पर इंटरडिस्ट्रिक्ट गिरोह का पुलिस ने उद्वेदन किया है. गिरफ्तार आरोपी में नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के गोंदरा निवासी आशिष कुमार और गया जिले के बजीरगंज थाना क्षेत्र के बजौल निवासी दिपक कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 10,200 रुपया नगद, 3 एटीएम कार्ड, 3 विंडो एसी और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार बीते शनिवार को वादिनी जूही प्रवीण के आवेदन के आधार पर काजी मोहम्मदपुर थाना (कांड सं०-149/25) मामला दर्ज किया गया. आवेदन में बताया गया कि माड़ीपुर चौक के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम में 3 अज्ञात अपराधियों ने कार्ड बदल कर 1,35,000 रुपये की निकासी कर लिया. मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिटी-1 के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र से घटना में संलिप्त दोनो आरोपी को नगदी एवं एटीएम कार्ड हेराफेरी कर खरीदे गए एसी के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया.
इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है. इस गैंग के अपराधियों ने मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों से भी विभिन्न एटीएम से एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड हेरा-फेरी घटना को अंजाम दिया जा रहा है. पकड़े गए अपराधी दीपक कुमार के विरुद्ध औरंगाबाद साईबर थाना (कांड सं०-44/24) और समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना (कांड सं०- 369/2 पूर्व से मामला दर्ज है.
