Patna: इनामी अपराधी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कांटी के तिवारी टोला का रहने वाला गिरफ्तार अपराधी मुकेश कुमार कई मामले में फरार चल रहा था. साथ ही मिठनपुरा थाना (कांड संख्या-121/24) में भी पुलिस तलाश कर रही थी.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार रविवार को एसटीएफ की विशेष ने मुजफ्फरपुर जिला का इनामी एवं वांछित अपराधी मुकेश कुमार को मिठनपुरा थाना (काण्ड संख्या-121/24) एवं कांटी थाना (काण्ड संख्या-35/25) में मुजफ्फरपुर जिला के पानापुर (मीनापुर) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. मुजफ्फरपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पहल पर हाल में इनाम की घोषणा की गई थी. लगातार छापेमारी के बावजूद फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों पर 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *