Ranchi: चतरा कोर्ट से घर लौट रहे युवक की हत्या में शामिल एक महिला समेत दो गिरफ्तार को पुलिस गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया है. आरोपी ने नाबालिग बेटी का अश्लील फोटो वायरल करने के वजह से वारदात को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपी में लीला देवी और राजेश घांसी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी टंडवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को संध्या लगभग 06:00 बजे चतरा न्यायालय से तारीख पर उपस्थित होकर अपने घर लौट रहे हजारीबाग जिले क केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा निवासी विकास कुमार की अज्ञात अपराधियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय से लगभग 100 मीटर दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दिया. घटना की सूचना प्राप्त होते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर संलिप्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया. जांच के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना का मुख्य कारण प्रेम-प्रसंग से उत्पन्न विवाद था. मृतक का आरोपी महिला के नाबालिग बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनो परिवार के बीच विवाद उत्पन्न होने पर मृतक नाबालिग का अश्लील फोटो सोशल मिडिया पर शेयर करता था. इसी आक्रोश में हत्या की योजना बनी. और वारदात को अंजाम दिया गया. इसी क्रम में साजिश रचकर मृतक की हत्या कराई गई थी. इस संबंध में मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर सदर थाना (कांड संख्या 75/2026) में मामला दर्ज किया गया है.
