Ranchi: खुंटी के कर्रा थाना पुलिस ने बुधवा उरांव उर्फ एतवा बखला हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शामिल जीवन बाखला इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. मृतक बुधवा उरांव का सगा भतीजा है. बुधवा उरांव को सिर्फ चार बेटी है, आरोपी भतीजा सोचता था उसके संपत्ति का मालिक तो हमही है. इसी लालच में सुपारी देकर अपने चाचा का हत्या करवा दिया. गिरफ्तार आरोपी में कर्रा थाना क्षेत्र के कच्चाबारी के रहने वाले अनिल कच्छप उर्फ करमा कच्छप, मालगो के रहने वाले जीवन बाखला और रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के मेजर कोठी के नजदीक रहने वाला बाल्टर कच्छप का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर स्कुटी (JH09AF0310), 4 मोबाईल, मृतक का स्कूटी (JH01CT 9144) और हत्या के एवज में लिया गया 5,40,000 रुपया पुलिस ने बरामद किया है.

सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए तोरपा एसडीपीओ ने बताया कि खूँटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि कर्रा थाना (काण्ड सं0-76/2025) के अपराधी अपने घर रांची के पंडरा ओपी स्थित मेजर कोठी में छिपा हुआ हैं. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल बाल्टर कच्छप को गिरफ्तार किया. वाल्टर से पुछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवा उराँव उर्फ एतवा बखला की हत्या करने की बात स्वीकार किया. उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मृतक की स्कूटी, हत्या के एवज में मिले 90,000 रूपये एवं एक मोबाईल बरामद किया गया. बाल्टर कच्छप के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर हत्या में संलिप्त साथी अनिल कच्छप एवं जीवन बाखला को पकड़ा गया. दोनों हत्या में अपनी- अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. अनिल कच्छप उर्फ करमा कच्छप के निशानदेही पर हत्या के एवज में मिले 4,50,000 रुपये, 2 मोबाईल तथा जीवन बाखला के पास से एक मोबाईल बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *