Ranchi: लातेहार के गारू थाना पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. अवैध संबंध को लेकर चल रहे विवाद के कारण आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर नदी के बालू में शव को दबा दिया था. लातेहार थाना क्षेत्र के सुकरी निवासी आरोपी मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर सह बीपीओ मुकेश प्रसाद के निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल, लेडिज सैण्डल और लोहे का पुराना तावा पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी ने अपनी पत्नी रेशमा देवी की हत्या करने की बात स्वीकार किया है. पुलिस को पूछताछ में बताया कि करीब 1.5 वर्षों से दोनों पति पत्नी के बीच न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा था. तथा एक दुसरे के उपर अवैध संबंधों के संदेह में झगड़ा झंझट होते रहता था. दोनों पति पत्नी का एक दुसरे के अवैध संबंधों का संदेह एवं घरेलू विवाद के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी के निशानदेही पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन से कुछ दुर रेलवे लाईन के पुल वाला नाला से मृतिका का मोबाईल, जंगल से मृतिका के दाहिने पैर का सैण्डल तथा मुकेश प्रसाद के धांगरटोला स्थित डेरा से गड्डा करने में प्रयुक्त रोटी बनाने वाला लोहे का तावा एवं मोबाईल बरामद किया गया.

बालू में दबे शव का हाथ निकला था बाहर

16 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लुहूरटॉड़ गांव स्थित कोयल नदी में एक शव बालू में गाड़ा हुआ है जिसका हाथ बाहर दिख रहा है. सूचना पर दण्डाधिकारी के समक्ष गारू थाना पुलिस अज्ञात महिला का शव को बालू से निकाला. इस सम्बंध में गारू थाना (कांड सं0-21/25) मामला दर्ज किया गया. वही मामले के उद्भेदन के लिए लातेहार एसपी ने महुआडॉड़ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया. एसआईटी अनुसंधान के क्रम में अज्ञात शव का पहचान रेशमा देवी के रूप की गई. अनुसंधान के क्रम में आये तथ्यों के आधार पर मृतिका रेशामा देवी के पति मुकेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. रेशमा कुमारी की शादी अप्रैल 2016 में मुकेश के साथ हुई थी. प्रखंड में कार्यरत मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर सह बीपीओ मुकेश दो बच्चे है. रेशमा का शव मिलने के बाद से ही मुकेश फरार चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed