Ranchi: नोनदो लुगून हत्याकांड का खुलासा करते हुए खूंटी के अड़की थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. लेन-देन के विवाद में 5 हजार में आरोपी ने हत्या करवा दी. गिरफ्तार आरोपी निकोलस नाग उर्फ मंगरा नाग चाइबासा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के लौंगकट्टा का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार 10 मई को वादिनी नन्दी बोदरा एक लिखित आवेदन में दिया था कि 9 मई को ग्राम-कुरीया काण्डे में इनके पति नोनदो लुगून को 4-5 अज्ञात व्यक्ति चाकू मार कर हत्या कर दिया है. अनुसंधान तकनीकी सहायता से घटना में संलिप्त आरोपी निकोलस नाग उर्फ मंगरा नाग को बंदगाँव थाना क्षेत्र स्थित सवनिया बाजार के पास भट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है. और बताये कि 5000 रूपया देकर नोनदो लुगून की हत्या करवाया गया. अन्य छः लोग इस घटना को अंजाम देने में शामिल थे. आपसी रंजीस तथा पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी पूर्व में भी मुरहू थाना क्षेत्र में काण्डे पाहन हत्याकांड में भी शामिल रहा है.
