Gaya: कई मामले में वांछित इंटरस्टेट कुख्यात अपराधी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जगनडी निवासी अपराधी फोटु कुमार उर्फ फोटु यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.
बता दे कि 29 अक्टूबर चंदौती थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि इंग्लिश गांव के निकट कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए चंदौती थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए एएनएमएमसीएच भेजा गया. जहां ईलाज के क्रम में मौत हो गई. इस संबंध में मृतक के फर्दबयान के आधार पर चंदौती थाना (कांड संख्या-410/24) में मामलादर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में फोटु कुमार उर्फ फोटु यादव की संलिप्तता सामने आया था. जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था.
गया एसएसपी के निर्देश पर कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष छापामरी अभियान चलाया जा रहा है. गया जिला के कुख्यात अपराधियों में शामिल अपराधी फोटु कुमार उर्फ फोटु यादव की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एएसपी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. फोटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी में जुटी थी. वही अखिल खॉ के उपर 50,000 रुपये का ईनाम की घोषणा भी कराई गई थी. इसी क्रम में उक्त विशेष टीम को आसूचना मिली कि कई मामलों में फरार जिला के कुख्यात अपराधकर्मियों में शुमार 50,000 रू० का ईनामी अपराधकर्मी फोटु कुमार उर्फ फोटु यादव शेरघाटी थानाक्षेत्र में आया हुआ है. सूचना पर विशेष टीम शेरघाटी थानाक्षेत्र स्थित बस स्टैंड पहुँची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस घटना में शामिल 3 आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed